, ,

बिहार में दिनदहाड़े सनसनी—सड़क पर युवक को पटककर चाकू से गला काटा गया, बहू के प्रेमी और उसके साथियों पर ह’त्या का आरोप

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में नगर थाना क्षेत्र के गरीबस्थान मंदिर के पास केपी पथ पर बदमाशों ने माखन साह चौक निवासी 27 वर्षीय पान दुकानदार मनोज कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह वारदात मंगलवार रात करीब नौ बजे हुई। खून से लथपथ हालत में पड़े मनोज को देख लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बाद में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही नगर एएसपी टाउन-1 सुरेश कुमार और नगर थानाध्यक्ष अनोज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। एएसपी ने बताया कि आपसी दुश्मनी के कारण दुकानदार की हत्या की गई है। मृतक की मां का बयान लिया जा रहा है, जबकि आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

नगर थाना क्षेत्र के केपी पथ में हुए पान दुकानदार मनोज कुमार (27) की हत्या के मामले में उसकी मां मुन्नी देवी ने अपनी ही बहू के कथित प्रेमी और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मनोज माखन साह चौक के पास पान की गुमटी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी शादी करीब दस साल पहले निशू देवी से हुई थी और उसके दो बेटियां हैं—पायल कुमारी (8 वर्ष) और पल्लवी कुमारी (6 वर्ष)।



मुन्नी देवी के अनुसार, बहू का लंबे समय से गरीबस्थान मंदिर के पास स्थित एक आभूषण दुकान में काम करने वाले कारीगर के साथ प्रेम संबंध था। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह मनोज ने अपनी पत्नी का मोबाइल फोन जांचा, जिसमें उस व्यक्ति के साथ की गई चैटिंग, वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट और तस्वीरें मिलीं। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।

इसके बाद पत्नी घर छोड़कर बाहर चली गई। बहू ने फोन करके अपने प्रेमी को पूरी घटना की जानकारी दे दी। थोड़ी देर बाद किसी के फोन करने पर मनोज कुमार घर से बाहर निकले। बात करते-करते वे निकल गए। अनहोनी की आशंका होने पर उनकी पत्नी भी बेटे के पीछे-पीछे दुर्गा स्थान तक दौड़ती हुई पहुंची, लेकिन तब तक वह आगे निकल चुका था।

कुछ समय बाद खबर मिली कि गरीबस्थान मंदिर के पास केपी गली में उनके बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मनोज कुमार को बाइक से सदर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अत्यधिक खून बहने के कारण मनोज की मौत हो गई।

Input : Live Hindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *